फटाफट अंदाज में देखिए चुनाव-राजनीति की खबरें
ABP News Bureau | 17 Oct 2021 02:09 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस का झगड़ा अभी भी सुलझता नजर नहीं आ रहा है. ताजा मामला ये है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी है. चिट्ठी में सिद्धू ने बेअदबी, ड्रग्स, शराब माफिया समेत 13 मुद्दों का जिक्र कर सोनिया से कहा है कि पंजाह सरकार से इन मुद्दों पर काम करने को कहें. इन 13 मुद्दों पर चर्चा के लिए सिद्धू ने सोनिया गांधी से समय भी मांगा है. चिट्ठी में सिद्धू ने खुद को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बताते हुए कहा कि उनके पास कार्यपालिका (सरकार) पर नजर रखने की जिम्मेदारी है.