Election 2024 Result: INDIA गठबंधन की सरकार बनाने पर जानिए क्या बोले Mallikarjun Kharge? | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 06 Jun 2024 09:44 AM (IST)
Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद दिल्ली में राजनीतिक उठापटक तेज है. बीते दिन 5 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक हुई..जिसमें कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इंडिया गठबंधन सही समय का इंतजार करेगा. उन्होंने कहा, "हम एकजुट होकर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़े. हम मोदी जनमत को नकारने की कोशिश करेंगे. ये मोदी की नैतिक और राजनीति हार है. हम मोदी के खिलाफ लड़ते रहेंगे. यह जनादेश बीजेपी के नीतियों के खिलाफ है." एकतरफ जहां सरकार गठन को लेकर NDA की मीटिंग हुई तो इंडिया खेमे में भी बड़ी हलचल रही...इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद खरगे ने कहा कि सरकार बनाने के लिए सही समय पर सही फैसला लेंगे...इसका मतलब ये है कि इंडिया गठबंधन ने सरकार बनाने से फिलहाल पूरी तरह से इनकार नहीं किया है