ED ने PFI के सदस्यों को बुलाया, पैसों के लेन-देन को लेकर होगी पूछताछ
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 08:54 AM (IST)

ईडी ने PFI से जुड़े 7 लोगों को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है. PFI के खाते में 120 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे. दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान एक करोड़ की रकम निकाली गई. आशंका है कि पैसे का इस्तेमाल प्रदर्शन के लिए किया गया.