Anil Deshmukh को ED ने भेजा समन, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में होगी पूछताछ
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 10:37 AM (IST)

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपों के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल देशमुख को समन भेजा है. देशमुख को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. बीती रात ही उनके दो सहायकों को ईडी ने गिरफ्तार किया है.