Anil Deshmukh के 5 ठिकानों पर ED की छापेमारी
ABP News Bureau | 25 Jun 2021 02:36 PM (IST)

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के पांच ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम छापेमारी कर रही है. एबीपी न्यूज को जानकारी मिली है कि मुंबई के चार ठिकानों और एक नागपुर के ठिकाने पर ईडी तलाशी अभियान चला रही है. अधिकारियों ने बताया कि धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत देशमुख के आवास पर तलाशी ली जा रही है. ईडी की टीम भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय पुलिस बल के साथ देशमुख के आवास पर पहुंची, जिससे मामले में और कड़ी कार्रवाई की अटकलें तेज हो गईं.