Panama paper leak: बच्चन परिवार की मुश्किलें बढ़ीं, ऐश्वर्या राय के बाद अब अभिषेक से होगी पूछताछ
ABP Live | 21 Dec 2021 02:13 PM (IST)

बच्चन परिवार की मुश्किलें और बढ़ती दिख रही हैं। पनामा पेपर लीक केस में कल ऐश्वर्या राय बच्चन से पूछताछ हुई, ताजा और बड़ी खबर ये है कि ED ऐश्वर्या के पति और अभिनेता अभिषेक बच्चन से भी पूछताछ कर सकता है। ऐश्वर्या राय के बयानों के आधार पर अभिषेक से पूछताछ हो सकती है। ईडी सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या को दस्तावेज दिखाकर पूछताछ की गई। विदेशी कंपनी एमिक पार्टनर्स लिमिटेड में दस्तावेजों पर उनके दस्तखत दिखाकर सवाल पूछे गए, ऐश्वर्या से उनके विदेशी खातों पर भी सवाल-जवाब किया गया और अब अभिषेक से पूछताछ की जा सकती है । इस मामले में पहले भी एक बार अभिषेक से पूछताछ हो चुकी है।