Arvind Kejriwal Summon: सिसोदिया - संजय सिंह के बाद केजरीवाल पर लटकी ED की तलवार |Liquor Policy Case
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 01 Nov 2023 09:55 AM (IST)

Delhi Liquor Policy Case: शराब नीति घोटाला मामले में ED की जांच की आंच अब AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है. दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए समन भेजा है. अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.