National Herald : Sonia Gandhi से आज की पूछताछ खत्म, ED ने तीन दिनों में 11 घंटे तक किए सवाल जवाब
ABP Live Podcasts | 27 Jul 2022 05:21 PM (IST)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में आज की पूछताछ खत्म हो गई है. सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ईडी ने उनसे आज करीब तीन घंटे पूछताछ की. उन्हें कोई नया समन जारी नहीं किया गया है. सोनिया गांधी से तीन दिनों में करीब 11 घंटे की पूछताछ की गई है.