Breaking News: PM Modi पर हमले की फिराक में था PFI- ED
ABP News Bureau | 24 Sep 2022 03:03 PM (IST)

केरल से गिरफ्तार PFI सदस्य शफीक के खिलाफ ED ने लखनऊ कोर्ट में पेश रिमांड याचिका में लिखा है कि PFI के खाते में पिछले एक साल में 120 करोड़ रुपए जमा कराए गए. इन रुपयों का इस्तेमाल ट्रेनिंग कैंप के आयोजन में किया गया. 12 जुलाई को पीएम मोदी की पटना यात्रा के दौरान हमले की भी साजिश थी.