Madras HC की टिप्पणी के खिलाफ EC पहुंचा Supreme Court, कहा- हम पर लोगों की हत्या का आरोप लगाना गलत
ABP News Bureau | 01 May 2021 10:12 PM (IST)

मद्रास हाई कोर्ट की टिप्पणी के खिलाफ चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट पहुंचा गया है. हाई कोर्ट ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए अकेले चुनाव आयोग को ज़िम्मेदार बताया था. साथ ही, यह भी कहा था कि आयोग के अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा चलना चाहिए. चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में एक संवैधानिक संस्था के दूसरी संवैधानिक संस्था पर ऐसी टिप्पणी को अनुचित बताया है.