दिल्ली चुनाव को लेकर EC का एलान
ABP News Bureau | 06 Jan 2020 03:57 PM (IST)

दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी और आप दोनों ने कमर कस ली है और एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं. बीजेपी ने पहले ही कह दिया है कि ये चुनाव राष्ट्रवाद बनाम अराजकता पर होगा, वहीं आम आदमी पार्टी कह रही है वो अपने काम के नाम पर वोट मांगेगी.