Assam में भूकंप के तेज झटके, 6.4 मापी गई तीव्रता
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 09:27 AM (IST)

असम में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं.. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता छ दशमलव चार मापी गई. भूकंप सुबह सात बजकर इक्यावन मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र असम के तेजपुर के पास था. पश्चिम बंगाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, बंगाल के मुर्शिदाबाद, जलपइगुड़ी कूचबेहार में झटके लगे हैं.