Assam में एक ही दिन में पांच बार आया भूकंप, घरों-होटलों की दीवारों में पड़ी दरारें
ABP News Bureau | 28 Apr 2021 10:23 AM (IST)

पूर्वोत्तर भारत में आज सुबह भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. ये भूकंप असम, मेघालय, उत्तर बंगाल में आया है. असम के सोनितपुर में भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 मापी गई है. सुबह 7:51 बजे पहला झटका महसूस हुआ, इसके बाद एक के बाद एक पांच बार भूंकप महसूस किया गया. फिलहाल अभी किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है.