Jammu Kashmir: विधानसभा में Article 370 पर हंगामा के चलते कार्यवाही कल तक स्थागित | ABP | Breaking
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 07 Nov 2024 01:00 PM (IST)

जम्मू कश्मीर विधानसभा में गुरुवार (7 नवंबर 2024) को काफी हंगामा हुआ. आर्टिकल 370 पर हाथापाई की भी नौबत आ गई. इस दौरान पोस्टर भी फाड़े गए. हंगामे पर सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई. हालांकि, सुबह 10:20 बजे एक बार फिर से सदन की कार्यवाही शुरू की गई, लेकिन भाजपा विधायकों का हंगामा जारी रहा जिसे देखकर स्पीकर ने सदन को पूरे दिन के लिए स्थगित करने का फैसला किया.