हजारों करोड़ के ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, एक आरोपी का अफगानिस्तान से कनेक्शन
ABP News Bureau | 11 Jul 2021 07:37 AM (IST)

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने हेरोइन की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद करने का दावा किया है. दिल्ली पुलिस ने 352 किलो हेरोइन जब्त की है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें से दो गुरप्रीत और गुरजोत को फरीदाबाद के सेक्टर 65 में स्थित एनएसजी सोसायटी से पकड़ा गया है. इन दोनों के पास से 351 किलो हेरोइन बरामद की गई है. सबसे बड़ी बात ये सामने निकल कर आई है कि ये दोनों ड्रग डीलर लगभग 10 - 15 दिन पहले ही इस सोसाइटी में बतौर किरायेदार रहने के लिए आए थे.