कोरोना के खिलाफ DRDO का नया हथियार 2-DG | मास्टर स्ट्रोक
ABP News Bureau | 17 May 2021 10:41 PM (IST)

कोरोना से लड़ने के लिए डीआरडीओ की बनाई 2डीजी दवाई सोमवार को लॉन्च कर दी गई. शुरुआत में इस दवा को डीआरडीओ के कोविड हॉस्पिटल्स और राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल में मरीजों को दी जाएगी. डीआरडीओ का दावा है कि इस दवाई के इस्तेमाल से कोरोना से ग्रस्त मरीजों को 40 प्रतिशत कम ऑक्सजीन की जरूरत पड़ती है. सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने इस दवा को एक कार्यक्रम में रिलीज किया.