DRDO ने Corona की दवाई बनाने का किया दावा, DCGI ने दी इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी
ABP News Bureau | 08 May 2021 05:28 PM (IST)

कोरोना संकट के बीच देश में इस बीमारी से लड़ने के लिए एक और दवा को मंज़ूरी दी गई है. डीसीजीआई ने डीआरडीओ की कोविड रोधी दवा 2-डीऑक्सी-डी-ग्लूकोज (2-डीजी) के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंज़ूरी दे दी है. डीआरडीओ ने इस दवा को डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज के साथ मिलकर तैयार किया है.