विधानसभा चुनाव 2026
(Source: Poll of Polls)
Corona के दूसरे वेव पर बोले Dr Harshvardhan... कहा - संक्रमण दर से ज्यादा रिकवरी रेट
ABP News Bureau | 15 May 2021 06:49 PM (IST)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोविड-19 के कुल मामलों में से 85 फीसदी मामले 10 राज्यों से हैं. मंत्रालय ने कहा कि 11 राज्यों में संक्रमण के एक-एक लाख से अधिक उपचाराधीन मामले हैं, जबकि आठ राज्यों में 50 हजार से एक लाख के बीच उपचाराधीन रोगी हैं. इसने बताया कि 24 राज्यों में संक्रमण दर 15 फीसदी से अधिक है.