नए विदेश सचिव बने Dr. Harsh Vardhan Shringla, पद संभालते ही कही ये बात
ABP News Bureau | 29 Jan 2020 11:45 AM (IST)

डॉक्टर हर्षवर्धन श्रृंगला भारत के 33वें विदेश सचिव बने हैं. पद संभालते ही उन्होंने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं ये आश्वासन देता हूं कि इस काम को पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ करूंगा. डॉक्टर हर्षवर्धन श्रृंगला भारतीय विदेश सेवा के 1984 बैच अधिकारी हैं. इनका शुमार एक कुशल राजनयिक के तौर पर होता है.