घर-घर राशन पर घमासान, केजरीवाल ने पूछा- बर्गर डेलिवर कर सकते हैं तो राशन क्यों नहीं?
ABP News Bureau | 06 Jun 2021 04:45 PM (IST)

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार की घर-घर तक राशन पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना पर केंद्र सरकार ने रोक लगा दी है. इस योजना के लिए सभी तैयारियां हो चुकी थीं और इसे अगले सप्ताह से शुरू किया जाना था. केंद्र सरकार का कहना है कि यह योजना केंद्र सरकार की योजना नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत आती है.