भारत दौरे पर CAA-NRC को लेकर PM Modi से चर्चा कर सकते हैं Trump... विशेष बुलेटिन
ABP News Bureau | 22 Feb 2020 03:08 PM (IST)

अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के भारत आने से पहले ही ट्रंप प्रशासन सुर्खियों में आ गया है. ट्रंप प्रशासन का आधिकारिक बयान आया है कि ट्रंप भारत आकर सीएए और एनआरसी के विषय पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा कर सकते हैं. ट्रंप प्रशासन ने मेक इन इंडिया पर भी बयान दिया है. उन्होंने मेक इन इंडिया को दोनों देशों के कारोबारी रिश्तों में बड़ी अड़चन बताया है. उनका कहना है कि इसका रास्ता ट्रंप और मोदी की बातचीत से निकाला जाएगा.