Dominica सरकार ने कोर्ट से कहा- Mehul Choksi की याचिका करें खारिज, भारत को सौंपा जाए चोकसी
ABP News Bureau | 02 Jun 2021 09:59 PM (IST)

भारत के भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी मामले की सुनवाई के दौरान डोमिनिका सरकार ने कोर्ट से कहा कि वे चौकसी की याचिका को खारिज कर दें. इसके साथ ही डोमिनिका सरकार कोर्ट से अनुरोध करते हुए कहा कि उसे भारत को प्रत्यर्पित कर दें. सरकार ने कहा कि चोकसी की तरफ से दायर याचिका सुनवाई योग्य नहीं है.