क्या Shilpa Shetty को पता है Raj Kundra के राज ? | Debate
ABP News Bureau | 24 Jul 2021 06:30 PM (IST)

पॉर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार बिजनेसमैन राज कुंद्रा की पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी से शुक्रवार को पूछताछ की गई. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अभिनेत्री की बयान दर्ज किया. क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, पूरे स्टेटमेंट के दौरान शिल्पा शेट्टी तीन से चार बार रोने लगी थीं. क्राइम ब्रांच ने ढाई घंटे तक उनसे पूछताछ की थी. अधिकारियों ने शिल्पा शेट्टी से पूछा कि क्या राज कुंद्रा ने पोर्नोग्राफी का काम किया है. गौरतलब है कि राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और अपलोड करने का आरोप है.