Doctors Strike In Delhi: कड़ाके की ठंड में अस्पताल के बाहर मरीज, कब खत्म होगी डॉक्टरों की हड़ताल ?
ABP Live | 23 Dec 2021 10:16 AM (IST)

देश भर में कई राज्यों में डॉक्टर हड़ताल पर हैं। दिल्ली में तो हड़ताल का सातवां दिन हो गया है। वहीं इलाज के लिए आए मरीज कड़कड़ाती ठंड में अस्पतालों के बाहर रात गुजारने को मजबूर हैं। सवाल है कोरोना काल में भी क्यों सो रही है सरकार? आखिर मरीजों की कब सुनेंगे डॉक्टर और सरकार ?