Election 2023: तीसरी लिस्ट पर चर्चा... किन नामों का निकलेगा पर्चा ? | JP Nadda | Amit Shah
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 29 Sep 2023 11:41 AM (IST)

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने अभी तक अपने 79 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है. वहीं प्रदेश में उन बड़े चेहरों की चर्चा हो रही है जिन्हें इन शुरुआती दो सूचियों में जगह नहीं मिली है. इनमें सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया और यशोधरा राजे सिंधिया जैसे कई दिग्गज शामिल हैं. इस बीच खबर आ रही है कि यशोधरा राजे ने इस बार चुनाव लड़ने के इंकार कर दिया है. वहीं खबरें ये भी हैं कि उनकी जगह उनके भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनावी मैदान में उतारा जा सकता है.