पूर्वांचल में लगातार बारिश से आफत, बाढ़ की चपेट में कई जिले
ABP News Bureau | 09 Aug 2021 10:44 AM (IST)

यूपी के आगरा, औरैया, जालौन, उन्नाव, वाराणसी, प्रयागराज, मऊ और बलिया समेत एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बाढ़ ने हाहाकार मचा कर रखा है. जालौन के उरई में सेना बुलानी पड़ी, तो आगरा में एसडीएम ने डीएम से एनडीआरफ बुलाने की गुहार तक लगाई है.