Captain Amrindar Singh के Farmhouse पर Dinner Politics?
ABP News Bureau | 17 Jul 2021 10:21 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से घमासान मचा हुआ है. इस बीच कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात की है. दरअसल, अब तक प्रताप सिंह बाजवा सीएम अमरिंदर का खुलकर विरोध कर रहे थे. प्रताप सिंह बाजवा की पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ मुलाकात के दौरान राणा गुरमीत और राणा केपी भी बैठक में मौजूद थे. यह बैठक कैप्टन अमरिंदर सिंह के फॉर्म हाउस पर हुई है.