Dilip Kumar की तबीयत पहले से काफी बेहतर, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी - डॉ. जलील पारकर
ABP News Bureau | 07 Jun 2021 10:06 PM (IST)

सांस लेने में होनेवाली भारी दिक्कत के चलते मुम्बई में खार के पी.डी. हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराये गये दिलीप कुमार का इलाज डॉ. नितिन गोखले की निगरानी में चल रहा है मगर एक लम्बे समय से दिलीप कुमार का इलाज करते आ रहे डॉ. जलील पारकर भी उनकी सेहत पर बराबर निगाह बनाये हुए हैं.