Rajouri-Poonch इलाके में लगातार चल रहे Security Forces के Operations पर DIG Vivek Gupta का बड़ा बयान
ABP News Bureau | 16 Oct 2021 07:27 PM (IST)

जम्मू के पूंछ में जारी आपरेशन पर राजौरी-पूंछ रेंज के डीआईजी विवेक गुप्ता ने कहा कि आतंकियों को इन जंगलो की कुछ लोकेशन्स पर घेर लिया गया है. सुबह से उनसे कई बार संपर्क (फायरिंग) हुआ है. यह ऑपेरशन पिछले करीब दो ढाई महीनों से चल रहे हैं. इस इलाके में 5 अगस्त से आपरेशन चल रहे हैं. यह आपरेशन उसी का हिस्सा है. गली इलाका है और हमे उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें मार गिराया जाएगा.