Agra: क्या वाकई मॉक ड्रिल की वजह से गई 22 मरीजों की जान? अस्पताल संचालक ने दी सफाई
ABP News Bureau | 08 Jun 2021 12:32 PM (IST)

यूपी के आगरा जिले के एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन मॉक ड्रिल के दौरान मरीजों की मौत का मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉक ड्रिल के दौरान पांच मिनट में ही 22 मरीजों की मौत हो गई. इसको लेकर निजी अस्पताल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में अस्पताल के मालिक कह रहे हैं कि 26 अप्रैल को ऑक्सीजन की कमी की वजह से सिर्फ 5 मिनट के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई को रोक दिया गया था. ये देखने की कोशिश की जा रही थी कि क्या गंभीर मरीज जरूरत पड़ने पर बिना ऑक्सीजन के भी जीवित रह सकते हैं.