अनुच्छेद 370 हटने से क्या आतंकवाद में कमी आई ? । Article 370
ABP News Bureau | 05 Aug 2022 10:42 PM (IST)

अब कश्मीर में हर कोई ना सिर्फ तिरंगा उठा रहा है.. बल्कि शान से फहरा भी रहा है और ये सब संभव हुआ है अनुच्छेद 370 के हटने से... आज से ठीक 3 साल पहले जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान किया गया था... इसीलिए 5 अगस्त, 2019 एक ऐतिहासिक तारीख है... उस वक्त सरकार ने दावा ये किया था कि मौजूदा कश्मीर समस्या के लिए यही अनुच्छेद 370 जिम्मेदार है.. लेकिन अब तो 370 हटे हुए भी 3 साल हो गए हैं, तो इन वर्षों में कश्मीर में क्या बदला है ? जरा ये समझ लीजिए...