क्या BJP ने NITISH KUMAR को असहज बना दिया था ? । DIBANG
ABP News Bureau | 13 Aug 2022 07:34 PM (IST)

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि हमें वे पिछले तीन-चार से महीनों से संकेत तो दे रहे थे, लेकिन मुझे भरोसा नहीं था कि वे लालू यादव और कांग्रेस से फिर मिल जाएंगे. इसलिए मैंने तब कहा था कि फिर मुर्गी बेल तले नहीं जाएगी. हमने अंतिम समय तक पूरा प्रयास किया. खुद गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार से बात की थी कि ललन सिंह क्या बयान दे रहे हैं. तब नीतीश कुमार ने कहा था कि इनके बयानों पर ध्यान मत दीजिए यानि दो दिन पहले तक उन्होंने हमें आश्वासन दिया, लेकिन फिर धोखा दे दिया. नीतीश के फैसले से हम भी हैरान हैं