क्या Adhir Ranjan के बयान ने Sonia और Congress को फंसा दिया?
ABP News Bureau | 28 Jul 2022 09:01 PM (IST)

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कल देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू के लिए एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया कि गुरुवार सुबह से ही संसद में घमासान मच गया। अधीर रंजन चौधरी ने कल एबीपी न्यूज के एक इंटरव्यू में राष्ट्रपति की जगह राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया था। उनके इस बयान पर बीजेपी ने जमकर हल्ला बोला और अधीर रंजन के साथ-साथ सोनिया गांधी से देश से माफी मांगने की मांग की। अधीर कह रहे हैं कि वो माफी मांग चुके हैं.. लेकिन कहानी सिर्फ आपत्तिजनक शब्द के मुंह से निकलने.. जुबान फिसलने और फिर माफी मांग लेने तक की नहीं है। इसके पीछे वो चुनावी वोटों का वो गणित भी है जिसे आज हम भारत की बात में दिखाएंगे और समझाएंगे।