Dharmendra Pradhan को बीजेपी ने बनाया यूपी का चुनाव प्रभारी, Anurag Thakur को मिली बड़ी जिम्मेदारी | Sign Bulletin
ABP News Bureau | 08 Sep 2021 04:03 PM (IST)

विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने प्रभारियों के नाम का एलान कर दिया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यूपी का चुनाव प्रभारी बनाया गया है. अनुराग ठाकुर, सरोज पांडेय और अर्जुन राम मेघवाल यूपी में बीजेपी के सह चुनाव प्रभारी होंगे. वहीं उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है. सह प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, व राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह होंगे.