UP: Dhananjay Singh का क्रिकेट खेलते वीडियो वायरल, SP बोली- 'सत्ता के संरक्षण में खेल का मजा'
ABP News Bureau | 05 Jan 2022 03:04 PM (IST)
यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद धनंजय सिंह को लखनऊ पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर रखा है...लेकिन वो जौनपुर में खुलेआम लाव-लश्कर के साथ घूमता मिला...धनंजय सिंह वहां के लोगों के साथ क्रिकेट खेलता भी दिखाई दिया...धनंजय सिंह करियांव प्रीमियर लीग मीरगंज के उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ था...
समाजवादी पार्टी ने धनंजय सिंह का क्रिकेट खेलते हुए एक वीडियो ट्वीट किया है...समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि 25 हज़ार के इनामी माफिया धनंजय सिंह सत्ता के संरक्षण में मज़ा ले रहे हैं...और डबल इंजन सरकार के बुलडोजर को इनका पता मालूम नहीं है...हत्या के मामले में लखनऊ पुलिस को धनंजय सिंह की तलाश है...