DGCI ने Bharat Biotech को दी बच्चों पर Covaxin के ट्रायल की मंजूरी
ABP News Bureau | 13 May 2021 01:15 PM (IST)

कोनोना संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है. बच्चों को बचाने के लिए जल्द ही कोरोना वैक्सीन की ट्रायल की शुरुआत होगी. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोवैक्सीन के दूसरे और तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल को मंजूरी दे दी है. इस ट्रायल में देश भर में 2 से 18 साल के बच्चों को टीका लगाने के लिए DGCI ने भारत बायोटेक को ट्रायल की मंजूरी दी है. भारत बायोटेक अब 525 स्वस्थ स्वयंसेवकों पर यह ट्रायल करेगा. बच्चों को 28 दिनों के अंदर दोनों डोज लागाए जाएंगे.