Devkinandan Thakur Exclusive: Tauqeer Raza के बयान पर भड़के कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर! | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 11 Nov 2024 01:46 PM (IST)
वक्फ बोर्ड की तरह अब संत समाज भी सनातन बोर्ड की मांग कर रहा है, और इस मांग को कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर ने अपनी आवाज दी है। उन्होंने मौलाना तौकीर रजा के भड़काऊ बयान का विरोध किया और कहा कि ऐसे बयान देश के भाईचारे को नुकसान पहुंचाते हैं। देवकी नंदन ठाकुर ने कहा कि सभी सनातनियों को एकजुट होकर इस तरह के बयानों का विरोध करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जो लोग इस तरह के भड़काऊ बयान दे रहे हैं, उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ठाकुर ने कहा, "हम 100 करोड़ सनातनियों का विषय है और हम अपने धर्म और समाज की रक्षा करेंगे।" उनके इस बयान ने संत समाज के बीच इस मुद्दे पर चर्चा को और तेज कर दिया है।