Devendra Fadnavis बने Maharashtra के CM, Ajit Pawar डिप्टी सीएम
ABP News Bureau | 23 Nov 2019 08:24 AM (IST)

महाराष्ट्र में बीजेपी और एनसीपी की सरकार बन गई है. बीजेपी के देवेंद्र फडणवीस ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. वहीं एनसीपी प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने राज्य के उप मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ ली है. दोनों नेताओं को आज सुबह करीब आठ बजे शपथ दिलाई गई.