चित्रकूट में बाढ़ का भयंकर तांडव..400 दुकानें डूबीं!
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 30 Aug 2026 10:47 PM (IST)

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी ने इस बार रौद्र रूप दिखाया है। लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते रामघाट इलाके में मंदिर-मठ और करीब 400 दुकानें पानी में डूब गई हैं। कई निचले इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। हालात ऐसे हैं कि सड़कों पर भी नावें चलती नजर आ रही हैं। बाढ़ के कारण यूपी और एमपी के बीच संपर्क भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है। प्रभावित लोगों तक मदद पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। इलाके में लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।
Continues below advertisement
Continues below advertisement
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.