Shaheen Bagh में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 01:43 PM (IST)

करीब ढाई महीने से ज्यादा वक्त से दिल्ली के शाहीनबाग में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है. वहीं अब दिल्ली पुलिस ने नागरिकता कानून के समर्थक लोगों की अपील पर इलाके में धारा 144 लगा दी है. बता दें कि पुलिस प्रदर्शनकारियों से हटने की अपील कर रही है. शाहीन बाग में 15 दिसंबर से नागरिकता कानून के विरोध में लोग धरने पर बैठे हैं.