Delhi: 'हम Lockdown नहीं लगाना चाहते, आपकी सुरक्षा के लिए कुछ पाबंदियां लगानी पड़ीं'- Arvind Kejriwal
ABP News Bureau | 11 Apr 2021 12:47 PM (IST)

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने शनिवार को सख्त पाबंदियों की घोषणा की थी. इसके बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कोरोना संकट से निपटने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा, "हम लॉकडाउन नहीं लगाना चाहते हैं लेकिन कल सरकार ने मजबूरी में कुछ पाबंदियों के आदेश दिए हैं. जैसे- बसों में सिर्फ 50 फीसदी सवारी बैठ सकती है, मेट्रो में 50 फीसदी लोग ही सफर कर सकेंगे आदि. ये पाबंदियां आपकी सुरक्षा के लिए ही लगाई गईं. इस वक्त का पीक नवंबर से भी खतरनाक है."