Delhi: संजय कैंप में पानी की किल्लत जारी, लोग परेशान | Ground Report
ABP News Bureau | 24 Jun 2021 11:48 AM (IST)

दिल्ली के संजय कैम्प में पानी की किल्लत जारी है. लोग पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं. जो पानी के टैंकर आते हैं, उसके लिए लोगों को घंटों तक इंतजार करना पड़ता है. कुछ इलाकों में पानी आता है तो वो पीने लायक नहीं होता है. लोग सरकार से मदद की आस लगाए हैं, लेकिन कोई मदद नहीं मिल रही है.