Delhi Water Crisis: बुद्ध विहार में भी पानी का भयंकर संकट | Ground Report
ABP News Bureau | 13 Jun 2021 11:49 AM (IST)

दिल्ली के पॉश चाणक्यपुरी इलाके में जहां एम्बेसी है, सरकारी भवन हैं और वीवीआइपी रहते हैं, वहां लोग रोज जान हथेली पर लिए कोरोना के खतरे के बीच बूंद-बूंद पानी की लड़ाई लड़ रहे हैं. टैंकर से पानी भरने के चक्कर में कई लोगों को चोट लगी है. कुछ लोगों को काफी गंभीर चोटें लगी हैं. जिस दिन पानी नहीं मिलता उस दिन पानी खरीदकर इस्तेमाल करना पड़ता है. एबीपी न्यूज़ पर खबर दिखाए जाने के बाद आज विधायक विजेंद्र सिंह संजय कैंप पहुंचे और उन्होंने लोगों को जल्द से जल्द पानी की समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया. चाणक्यपुरी ही नहीं बल्कि बुद्ध विहार में भी पानी की भयंकर किल्लत है. लोग टैंकर से पानी देने के लिए काफी जद्दोजहद कर रहे हैं.