Delhi Violence: आखिर क्यों सुलग उठी दिल वालों की दिल्ली? देखें ये खास रिपोर्ट
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 09:09 AM (IST)

23 फरवरी से उत्तर पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा की आग अब भी सुलग रही है. दिल्ली में उपद्रवी कानून को ठेंगा दिखाकर सड़कों पर कब्जा जमाए हुए हैं. जिस मर्जी घर को आग लगा दे रहे हैं, दुकाने फूंक रहे हैं और आम लोग दहशत में हैं. ये हालात हैं जाफराबाद में 23 फरवरी को भड़की हिंसा के बाद के. जो लोग यहां रह रहे हैं वो भी डर के साए में हैं. जाफराबाद ही नहीं दिल्ली के ओशक नगर में भी यही हाल दिखा. जहां सड़कों पर उपद्रवियों ने कब्जा जमा रखा है.