Delhi Violence Updates: Jahangirpuri की मस्जिद पहुंची फॉरेंसिक टीम, देखिए ग्राउण्ड रिपोर्ट
ABP News Bureau | 18 Apr 2022 11:42 AM (IST)

Jahangirpuri की मस्जिद पहुंची फॉरेंसिक टीम, देखिए ग्राउण्ड रिपोर्ट. दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई. आरोप है कि शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी होने से हिंसा भड़क उठी. दिल्ली पुलिस की ओर कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, साजिश के तहत शोभायात्रा पर पथराव हुआ.