Delhi Violence: Sri Sri Ravi Shankar ने किया हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा, लोगों से की बात
ABP News Bureau | 01 Mar 2020 02:24 PM (IST)

आर्ट ऑफ लिविंग के श्री श्री रविशंकर इस समय दिल्ली के हिंसाग्रस्त इलाकों में हैं. उन्होंने यहां का दौरा किया है, लोगों से बात की है. इन इलाकों में घूमने के बाद श्री श्री रविशंकर ने कहा है कि सब मिलकर रहें और हिंसा करने वालों को दिखा दें कि भारत में अभी भी भाईचारा बरकरार है.