Delhi Violence: दिल्ली में हवा की तरह फैली अफवाह, लोगों में मच गई अफरातफरी
ABP News Bureau | 02 Mar 2020 11:04 AM (IST)

बीती रात जब दिल्ली के एक इलाके में हिंसा होने की अफवाह फैली और पलक झपकते ही पूरी दिल्ली में अफरातफरी का माहौल हो गया. एक अफवाह कैसे माहौल को और बिगाड़ सकती है इसकी जीती जागती तस्वीर बीती रात दिल्ली में दिखी. कल भी वहीं कोशिश हुई जो राजधानी में 23-24 फरवरी को हुई थी लेकिन शुक्र ये रहा कि पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई.