Delhi Violence: एक्शन मोड में नजर आये NSA Ajit Doval, लोगों को दिलाया भरोसा
ABP News Bureau | 27 Feb 2020 10:39 AM (IST)

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल ने हिंसा ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और आम लोगों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. इसके बाद डोभाल गृहमंत्री अमित शाह से मिलने गए. एक अधिकारी के मुताबिक, डोभाल ने केंद्रीय गृहमंत्री को उत्तर पूर्व दिल्ली की वर्तमान कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में बताया. डोभाल को हिंसा को रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.