Delhi Violence: Khajuri Chowk पर उपद्रवियों ने किया ऑटो पर हमला, चालक ने जैसे तैसे बचाई जान
ABP News Bureau | 26 Feb 2020 12:18 PM (IST)

दंगाइयों ने एक ऑटो वाले को खजुरी चौक के पास घेर लिया और ऑटो रुकवाने कि कोशिश की. ऑटो चालक सुरेन्द्र शर्मा ने एबीपी न्यूज से बात करते वक़्त बताया कि करीबन 25-30 लोगों ने उसे घेर लिया जिनके हाथ में लाठियां थीं. इन लोगों ने चलते हुए ऑटो पर हमला कर दिया और आगे का शीशा तोड दिया. ऑटो में 3 सवारी भी बैठी थी और अगर ऑटो रोक देता तो शायद मेरी जान चली जाती.