Delhi Violence Live update: हिंसा वाली जगह पहुंची फॉरेंसिक टीम
ABP News Bureau | 18 Apr 2022 10:42 AM (IST)

जांच के लिए हिंसा वाली जगह पहुंची फॉरेंसिक टीम. दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई. आरोप है कि शोभायात्रा के दौरान पत्थरबाजी होने से हिंसा भड़क उठी. दिल्ली पुलिस की ओर कोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, साजिश के तहत शोभायात्रा पर पथराव हुआ.